कोटा में प्रेमी-प्रेमिका का पुलिस की गाड़ी के ऊपर हंगामा:नाबालिग को घर से भगाकर लाया था युवक, पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज

कोटा में एक लड़का-लड़की पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए। दोनों ने जमकर हंगामा किया और युवक ने गाली-गलौज भी की। पुलिस के अनुसार लड़का नशे की हालत में था। उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र सब्जी मंडी रोड का शुक्रवार देर रात का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़का नाबालिग को घर से भगाकर लाया था। लड़की के परिवार ने कोटा के नान्ता थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। पुलिस को देखकर भागे थे दोनों जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान सरोवर टॉकीज के पास खड़े लड़का-लड़की पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों अंदर बैठने की बजाय ऊपर चढ़ गए। इसके बाद करीब 10 मिनट तक हंगामा करते रहे। अब देखिए- हंगामे के दौरान क्या-क्या हुआ 1. लड़की ऊपर से चिल्लाती रही छोड़ दो इसे 2. युवक ने की गाली गलौज, लड़की बोले- मैं ले आऊंगी इसे नीचे 3. युवक का बैलेंस बिगड़ा, दोनों गाड़ी की छत पर गिरे लड़की को घर से भगाकर लाया था युवक रामपुरा थाना अधिकारी महेश कारवाल ने बताया- दोनों की पहचान हो गई है। युवक की उम्र 22 साल है, जो नान्ता थाना क्षेत्र में रहता है। वहीं, नाबालिग लड़की की उम्र 17 साल है। युवक उसे घर से भगा लाया था। इन दोनों के ही परिवार इनकी तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना नान्ता थाना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने गाड़ी पर चढ़कर हंगामा करने और गाली-गलौज करने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *