कोटा में घर में खड़ी कार का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो बार टोल कट गया। फास्टैग का मैसेज मोबाइल पर आने पर कार मालिक रिटायर्ड टीचर को पता चला। इसके बाद हाइवे एक्सप्रेस-वे हेल्प लाइन नंबर 1033 पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रिटायर्ड टीचर हुकम चंद ने बताया कि उनकी गाड़ी 2 दिसंबर को कोटा में बेटे के फ्लैट पर खड़ी थी। इसके बाद भी दो अलग-अलग जगहों पर टोल कट गया। ये ऑनलाइन धोखाधड़ी है। बता दे कि कोटा में खड़ी कार का टोल कटने की दो दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले 30 नवंबर को दादाबाड़ी निवासी एडवोकेट संजय पाटोदी की घर पर खड़ी आल्टो कार का 80 किमी इंदरगढ़ टोल प्लाजा पर चालान कटा था। जालिमपुरा और मंडावरा में टोल कटने का मैसेज
रिटायर्ड टीचर ने बताया- उनका बेटा ईएसआई डिस्पेंसरी में काम करता है। कैथून रोड पर एक मल्टीस्टोरी में फ्लैट में रहता है। उनकी वेगेनार कार मंगलवार को बेटे के फ्लैट पर खड़ी थी। दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर मोबाइल पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जालिमपुरा टोल प्लाजा से 30 रुपए टोल कटने का मैसेज आया। रात 8 बजकर 48 मिनट पर मंडावरा टोल प्लाजा पर 15 रुपए का टोल कटने का मैसेज आया। कोटा से मंडावरा की दूरी 42 से 45 किमी है। जालिमपुरा से मंडावरा की दूरी 10 से 12 किमी होगी। कार घर पर ही खड़ी थी। इसके बावजूद टोल कैसे कट गया। जालिमपुरा से मंडावरा पहुंचने में 10 से 15 मिनट लगते है लेकिन टोल कटने के मैसेज के हिसाब से कार को जालिमपुरा से मंडावरा पहुंचने में 4 घंटे लगे। ये ऑन लाइन धोखाधड़ी है। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की
जालिमपुरा में टोल कटने की शिकायत हाईवे के हेल्पलाइन नंबर 1033 नम्बर पर की। काफी देर बाद कॉल लगा। हेल्पलाइन नम्बर पर हुई बात में शिकायत दर्ज करने की बात कही और शिकायत नम्बर भी दिए। उसके बाद रात को मंडावरा में फिर से टोल कट गया।
ये खबर भी पढ़े- कोटा में घर में खड़ी कार का टोल कटा:वकील बोले- मैं बाहर ही नहीं गया; 80 किमी दूर रुपए कटने का मैसेज आया कोटा में घर में खड़ी कार का टोल टैक्स 80 किमी दूर इंद्रगढ़ में कट गया। फास्टैग का मैसेज मोबाइल पर कार मालिक के पास आया। उसे देखकर वह हैरान रह गए। इसके बाद कार मालिक दादाबाड़ी पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंचे। खबर पढ़े


