जिले के कैथून थाना क्षेत्र में बेख़ौफ बदमाशों ने एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार किए। फिर लहूलुहान हालात में युवक को छोड़ कर फरार हो गए। घायल हालत में परिजन युवक को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए। युवक के सिर पर कई जगह चोंटे लगी है। घटना गुरुवार शाम 7 बजे के आसपास जगन्नाथपुरा गांव की है। घायल युवक मदन लाल (42) पीपल्दा शेखान की झोपड़ियां का रहने वाले है। खेती करता है। छोटे भाई हनुमान (आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष) ने बताया कि गांव के कुछ बदमाश युवक तेज रफ्तार से बुलेट चलाकर फटाखे फोड़ते है। मदन लाल ने 15 दिन पहले इसकी मौखिक शिकायत पुलिस को दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को मदन ने इसकी लिखित शिकायत ताथेड़ पुलिस चौकी में की थी। शाम को मदन अपने दोस्तों के साथ जगन्नाथपुरा में चाय की थड़ी पर बैठा हुआ तहस। 7 बजे करीब मोहित गोलू व अन्य बदमाश वहां आए। उनके हाथ में डंडे व लाठियां थी। उन्होंने आते ही मदन पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। और मौके से फरार हो गए।मदन के सिर पर 8-10 टांके लगे है। पीठ पर भी गम्भीर चोट लगी है।


