उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं से राजस्थान में सर्दी तेज होने लगी है। आज सुबह हल्की धुंध छाई हुई है। 10 बजे तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। कोटा में पिछले 6 दिनों में अधिकतम पारा 2 डिग्री तक गिर गया जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस राजस्थान में एक्टिव होगा। जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। 28 नवंबर से रात के पारे में गिरावट आ सकती है। दिसंबर के पहले सप्ताह में 3 डिग्री तक पारा गिरने की संभावना है। प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से मंगलवार को तापमान में उतार चढ़ाव रहा। सर्द हवा से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम पर 1 डिग्री नीचे आया है। मंगलवार को आसमान साफ रहा, धूप रही,लेकिन करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा में नमी और ठंडक थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री व न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 5 दिनों का तापमान


