कोटा में बादल-हल्का कोहरा छाया,फसलों पर ओस की चादर:न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा,पिछले 3 दिन से सिंगल डिजिट में पारा दर्ज

उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवा ने हाड़ौती को ठिठुराया हुआ है। सोमवार सुबह देर तक कोहरा रहा। पार्कों, घास और खेतों में ओस की बूंदें नजर आई। हालांकि 9 बजे बाद हल्की धूप खिली। मौसम विभाग ने अगले दो – तीन दिन मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान जताया है। कोटा में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम पारा सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा में ठिठुरन को ओर बढ़ा दिया। सुबह और शाम की सैर करने वाले लोग अब घरों में लोग दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि सूरज की किरणें बीच-बीच में झांकती रही। फिर भी ठंडक और गलन का असर हर कहीं महसूस हो रहा है। देर रात से ही ओस गिरनी शुरू हो जाती है। सुबह 8 बजे तक कोहरा छाया रहता है। बीते 5 दिन ये रहा तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *