कोटा में बीच सड़क युवक हमला, VIDEO:बाइक से कट लगने पर विवाद हुआ, कार सवार युवकों ने लाठी डंडे से वार किया

कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में बीच बाजार कार युवकों ने एक बाइक सवार से जमकर मारपीट की।युवकों ने कार को आगे लगाकर बाइक को रुकवाया फिर घेर कर लाठी डंडे से एक के बाद कई वार किए। घटना शुक्रवार शाम की कोटड़ी पुलिया की है। बताया जा रहा है कट लगने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद कार सवार युवकों ने ताबड़तोड़ हमला किया। इस दौरान वहां से राहगीर भी गुजर रहे थे। जो घटना को देखकर दंग रह गए। हालांकि की बीच बचाव करने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार युवक फरार हो गए। कार में तीन से चार युवक बताए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुमानपुरा थाना सीआई महेश कारवाल ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। बाइक सवार तीन युवक किशोर सागर तालाब किनारे जा रहे थे। रास्ते में सामने से एक कार गुजरी। कट लगने पर कार सवार पलट कर आए। कोटड़ी पुलिया पर बाइक को रुकवाया। कार सवार युवकों ने बाइक सवार से मारपीट की। घटना में अदनान नाम का युवक घायल हुआ है। घायल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *