कोटा में बीच सड़क लठ्ठ व पाइपों से हमला, VIDEO:मकान विवाद में परिवार के पक्षों में खून खराबा, रोड़ पर जाम लगा

जिले के कैथून कस्बे में बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में मारपीट का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के दो पक्ष मकान व दुकान विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। एक दूसरे लठ्ठ व पाइपों से हमला किया।एक दूसरे को सड़क पर पटक पटककर जमकर मारपीट की। बीच सड़क पर हुए खून खराबे से रोड़ पर जाम लग गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। मारपीट में महिला समेत दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए है।बीच सड़क दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैथून पुलिस (आसूचना अधिकारी प्रकाश) ने बताया घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे के आसपास की है। झगड़ा करने वाले इमरान हुसैन व मोहम्मद इरफान आपस में रिश्ते में चचेरे भाई लगते है। जिनका कोटा कैथून रोड़ पर मकान व दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोनों पक्षों मकान को अपना बताने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। मारपीट में एक पक्ष के इमरान हुसैन, मुस्तफा व मुख्तार, शबीना घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद इरफान, साबिर ,अनवर व मदार, ज़माल मोहम्मद घायल हो गए। सभी की एमएलसी व इलाज करवाया। एक गम्भीर घायल को कोटा रेफर किया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने की शिकायत दी है। दोनो पक्षों की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *