कोटा में बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत:शादी समारोह से लौट रहे थे, घर पहुंचने से 3 किमी पहले हादसा हुआ

जिले के खातौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। खातौली निवासी महावीर बैरवा (60) इटावा में रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से 3 किमी पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर व पैर में गम्भीर चोट लगने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटा लाए। कोटा में इलाज के दौरान महावीर की मौत हो गई। खातौली थाना ASI बृजमोहन पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा बेटे पृथ्वीराज ने बताया कि पिता खातौली में किराने की दुकान लगाते थे। बुधवार की जीजा के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने शाम 5 बजे करीब बाइक से इटावा गए थे। रात को वापस लौट रहे थे। साढ़े 10 बजे करीब तलाब गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनके सिर, मुंह व पैर में चोट लगी। पुलिस ने जीजा को फोन करके हादसे की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों को घटना का पता लगा। पिता को रात को इटावा हॉस्पिटल लाए। जहां से कोटा रेफर किया।कोटा में उनकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *