कोटा में मुक्तिधाम से फिर अस्थियां चोरी:बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार तीसरे की रस्म के लिए गया था; घटना से लोगों में गुस्सा

कोटा के नयापुरा स्थित मुक्तिधाम से एक बार फिर अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। 73 साल के बुजुर्ग की मौत के तीसरे दिन परिवार अस्थियां लेने गया तो, नहीं मिली। मामले की जानकारी पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। जनवरी महीने में ही तीन से चार बार मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने की घटना हो चुकी हैं। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
बृजराज कॉलोनी निवासी 73 साल के शंभूदयाल का रविवार को निधन हो गया था। परिजन तीसरे दिन की रस्म के लिए आज नयापुरा मुक्तिधाम पहुंचे लेकिन अस्थियां नहीं मिली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार ऐसी घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों ने पहले भी नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर मुक्तिधाम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी, ताकि इस तरह की अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाई जा सकें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। —
ये खबर भी पढ़िए-
कोटा के नयापुरा मुक्तिधाम से एक बार फिर अस्थियां चोरी:तांत्रिक क्रिया के सामान मिले,पुलिस के सामने परिजनों का गुस्सा फूटा कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में एक बार फिर अस्थियां चोरी होने की घटना सामने आई है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *