कोटा में मैकेनिक की हत्या कर सड़क-किनारे सोए आरोपी:न होटल किया न धर्मशाला, 2 राज्यों में 6 दिन फरारी काटी; एक MBA स्टूडेंट, 2 प्रॉपर्टी डीलर

कार साइड करने के विवाद में मैकेनिक की हत्या करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 6 दिन तक 2 राज्यों में फरारी काटते रहे। पुलिस को उनका कोई रिकॉर्ड न मिले इसके लिए चारों सड़क किनारे सो कर फरारी काट रहे थे। आरोपियों में एक MBA स्टूडेंट है, जबकि 2 प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। एक बेरोजगार है। चारों को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। मामला कोटा के महावीर नगर थाना इलाके का है। एसपी सिटी अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 110 अप्रैल की रात 9 बजे करीब कोटा के अहिंसा सर्किल के पास गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में कार सवार 4-5 बदमाशों ने मिलकर सुरेंद्र जाटव (35) पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। जबकि सुरेंद्र के वर्कशॉप मालिक इश्तियाक अहमद पर लाठी सरिए से हाथ पैर तोड़ दिए थे। मौके से फरार हो गए थे। एक आरोपी पर पहले से 14 मुकदमे दुहन ने बताया- इस मामले में 17 अप्रैल गुरुवार को चारों आरोपियों को भंवरकुआ चौराहा इंदौर (एमपी) से गिरफ्तार किया है। इसमें राहुल हाड़ा, आर्यन हाड़ा, कृष्णा राठौड़ और मोहित जैन को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के हैं। आरोपी मोहित जैन के खिलाफ कोटा संभाग के अलग-अलग स्थान में 14, आर्यन के खिलाफ 1, कृष्णा राठौर के खिलाफ 4 और राहुल के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया- वारदात के बाद आरोपी एमपी, महाराष्ट्र में फरारी काट रहे थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम में लगी हुई थी। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज पर तकनीकी अनुसंधान से बदमाशों को लगातार ट्रेस कर रही थी। 4 PHOTOS में देखिए मर्डर और बदहवास परिजन… एसपी ने बताया- टीम ने उज्जैन, इंदौर, महाराष्ट्र नासिक शिरडी सहित अन्य जगहों पर दबिश दी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए होटल और धर्मशाला में नहीं रुकते थे। ये लोग सड़क किनारे सोकर ही फरारी काट रहे थे। बदमाशों के पास से कोटा नम्बर की कार भी बरामद की है। कार का रजिस्ट्रेशन योगेश गोचर के नाम पर है। उसका भी पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड है। उसकी संलिप्तता के बारे में भी पूरी जांच की जाएगी। पुलिस इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर जल्द से जल्द चालान पेश करेगी। बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्यन MBA कर रहा है। जबकि राहुल और मोहित प्रॉपर्टी का काम करते हैं। वहीं चौथा आरोपी कृष्णा बेरोजगार है। मैकेनिक की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गाड़ी साइड करने को लेकर कोटा में मर्डर; VIDEO:कार सवार बदमाशों ने चाकू से मेकैनिक की जान ली, वर्कशॉप के मालिक के हाथ-पैर तोड़े कार साइड करने के विवाद में बदमाशों ने मेकैनिक का मर्डर कर दिया। बीच-बचाव करने आए वर्कशॉप के मालिक को भी नहीं छोड़ा। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर तोड़ डाले। गंभीर हालत में उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला कोटा के महावीर नगर इलाके का है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *