कोटा में सोमवार को ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। जिले में कोहरे के कारण कड़ाके की सर्दी भी पड़ रही है। सर्दी के कारण खेतों में सुबह ओस की बूंदें दिखाई दीं। सांगोद तहसील के अमृतकुआं पंचायत के खजूरी ओदपुर गांव में सुबह सवा 8 बजे करीब एक खेत में ओस की बूंदें दिखाई दीं, जबकि रावठा रोड स्टेशन पर सुबह साढ़े 7 बजे कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण ट्रेनें धीमी गति से चलती नजर आईं, जिससे सुबह के वक्त जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने कल से तापमान में गिरावट के साथ तेज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दरअसल उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आई है। रविवार को कोटा में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। तापमान में उतार चढ़ाव के चलते सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ गई। सबसे पहले देखिए, कोटा के मौसम से जुड़ी 2 PHOTOS… अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा
बीते एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास व अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की अनुसार 23 दिसंबर से उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। जिससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। कुछ हिस्सों में कोहरा भी छा सकता है। बीते दिनों ये रहा तापमान


