कोटा में मौसम में बदला, बादल छाए:दिन का पारा गिरा, आज आंधी बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के साथ ही कोटा में भी मौसम में बदलाव हुआ है। आज सुबह शहर में बादल छाए हुए हैं। 10 बजे तक धूप नहीं निकली। हल्की हवाएं चल रही है। इसके चलते पारा गिरा है। हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी आज आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले गुरुवार को मौसम साफ रहा। दिन में धूप निकली, जिसके चलते पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम पारा 25.4 डिग्री से बढ़कर 27.2 डिग्री व न्यूनतम पारा 9.9 डिग्री से बढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शहर में बीते 12 दिनों से अधिकतम पर 20 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है। जिसके चलते लोगों को दिन में सर्दी से राहत है। रात में हल्की गलन बरकरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *