कोटा में युवती के बयान के बाद कोर्ट में हंगामा:परिजनों ने बेटी को ले जाने की कोशिश की, मां बोली- युवक के डर से पक्ष में बोल रही

कोटा मे एक युवती के कोर्ट के सामने बयान देने के बाद हंगामा हो गया। परिजन, रिश्तेदार और कुछ वकील आक्रोशित हो गए। युवती के पक्ष को लेकर असंतोष जताते हुए परिजनों ने नारेबाजी जाहिर की। इससे परिसर में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। युवती की मां ने आरोप लगाया कि 21 जनवरी को उनकी बेटी स्कूल पढ़ाने गई थी, जहां से एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने युवती को दस्तयाब किया। आज अदालत में उसके बयान दर्ज होने थे। मां का कहना है कि बेटी मेरे पास आना चाहती है, लेकिन युवक के डराने-धमकाने के कारण उसके पक्ष में बयान दे दिए। परिजन युवती को साथ ले जाने लगे नयापुरा थाना अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया- एक युवक युवती को लेकर फरार हो गया था। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए युवती को कोर्ट में पेश किया गया। बयान के दौरान युवती के परिजन उसे अपने साथ ले जाने लगे। इससे स्थिति बिगड़ गई। युवती को नारी निकेतन भेजा गया हालात को देखते हुए अदालत ने युवती को नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और परिसर से रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *