कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने रानपुर थाना सीआई बृजबाला को लाइन हाजिर किया है। सीआई बृजबाला के खिलाफ मिली शिकायत के बाद सिटी एसपी ने ये एक्शन लिया है। बृजबाला को 14 दिन पहले ही रानपुर थाना लगाया था। इससे पहले वो पुलिस लाइन में तैनात थी। बृजबाला को हाल ही में अनंतपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गए डेढ़ करोड़ के डोडा चुरा तस्करी के मामले की जांच के लिए आईओ नियुक्त किया था। एक दिन पहले ही बृजबाला ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड लिया था। फिलहाल ये साफ नहीं हुआ कि बृजबाला के खिलाफ किस तरह की शिकायत मिली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में जांच ठीक से नहीं करने की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रानपुर सीआई बृजबाला के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत अभी वेरिफाई नहीं हुई है। तब तक बृजबाला को लाइन हाजिर किया। फिलहाल सब इंस्पेक्टर के पास थाने का चार्ज है। ये खबर भी पढ़े- कोटा में 18 CI और 2 SI बदले गए:रमेश कविया को अनंतपुरा, मांगेलाल यादव को कुन्हाड़ी लगाया, संदीप विश्नोई होंगे आरकेपुरम थाना सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम एक आदेश जारी कर पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। आदेश के तहत 18 सीआई व 2 एसआई को इधर से उधर लगाया गया है। पुलिस निरीक्षक मांगेलाल यादव को दादाबाड़ी थाने से कुन्हाड़ी थाने में लगाया है। महावीर नगर थाना सीआई रमेश कुमार कविया को अनंतपुरा थाने, भूपेंद्र सिंह को अनंतपुरा से महावीर नगर थाने लगाया है। खबर पढ़े


