कोटा में विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ मैराथन:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिखाई हरी झंडी,विधायक संदीप शर्मा,कल्पना देवी भी रहे मौजूद

राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर कोटा के नयापुरा स्टेडियम से रन फॉर विकसित राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, जिला प्रशासन, नगर निगम, खेल विभाग के अधिकारी, महिला धावक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों के साथ हुई। इसके बाद करीब 2 किलोमीटर लंबी दौड़ की गई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विकसित राजस्थान का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के साथ प्रदेश के विकास से जोड़ना रहा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुशासन रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोटा जिले में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ किया गया है और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है। साथ ही आगामी दिनों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा को हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के लगभग 70 प्रतिशत वादे पूरे कर लिए हैं। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार में कोटा जिले में निरंतर विकास कार्य हुए हैं।लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने महिलाओं के रोजगार और सशक्तिकरण को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *