कोटा में वॉरियर विजय दिवस पर विजय रन का आयोजन हुआ। नयापुरा इलाके के उम्मेद क्लब से शुरू हुई विजय रन को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजय रन 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की थी। जो नयापुरा उम्मेद क्लब से शुरू होकर अंटाघर,गवर्मेंट कॉलेज के सामने से आर्मी एरिया होती हुई सेंट पॉल स्कूल के आगे से रिटर्न होकर वापस इस ही रुट से उम्मेद क्लब आकर खत्म हुई। विजय रन में 1500 से ज्यादा शहरवासियों ने हिस्सा लिया। इसमें बच्चे, बुजुर्ग,महिलाएं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजय दिवस मनाया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विजय रन में आए शहरवासियों को भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के बारे में बताया। बांग्लादेश के पक्ष में हुए युद्ध में एक एक सैनिक ने देश के लिए बलिदान दिया। यह बलिदान दिवस हम विजय दिवस के रूप में भी मनाते हैं। हमारे भारत के सैनिकों ने लंबी लड़ाई लड़कर बांग्लादेश को आजाद करवाया। धावक शक्ति सिंह हाडा ने बताया- 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत विजय हुआ, एक नए देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इसके बाद से ही 22 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज विजय दिवस पर हजारों लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उम्मेद क्लब महासचिव लोकेंद्र सिंह ने बताया- 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत और बांग्लादेश की आजादी के उपलक्ष में ये विजय रन का आयोजन किया गया है। फर्स्ट विनर रनर महिला और पुरुष को 11-11 हजार, सेकंड विनर रनर को 5 हजार, थर्ड विनर रनर को 3100 रूपए का पुरस्कार दिया गया। वॉरियर विजय रन में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, बीजेपी शहर अध्यक्ष राकेश जैन, एनसीसी के अधिकारी मौजूद रहे।


