कोटा में शमशान से अस्थियां गायब:परिवार का आरोप- जादू टोना हुआ, मांस के टुकड़े और नींबू मिले

कोटा शहर के नांता थाना इलाके करणी नगर में डिस्पेंसरी के पास श्मशान घाट से अस्थि चोरी का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्य तीये की रस्म के लिए अस्थियों को एकत्रित करने शमशान गए। तब अस्थियां गायब मिली। श्मशान के अंदर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जादू टोना किया हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी। मृतक के बड़े भाई महावीर सैनी ने बताया- छोटा भाई अनिल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। 25 दिसंबर को भाई अनिल (21) की मौत हुई थी। 25 को उसका अंतिम संस्कार किया। आज तीसरे दिन परिवार के सदस्य श्मशान घाट अस्थियां एकत्रित करने पहुंचे तो जादू टोना होना मिला था। अस्थियों से भी छेड़छाड़ की थी। उसके सिर की कृपाल गायब थी। श्मशान में किसी प्रकार की क्रिया की हुई थी। यहां तीन जगह गड्ढे खोदे हुए थे। एक में शराब का क्वार्टर,दूसरे में नारियल, तीसरे गड्ढे में काली हांडी के अंदर मिठाई,मांस के टुकड़े,नींबू, सुई पड़ी हुई थी। जिसके बाद थाने में सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस वालों ने मौका मुआयना किया। महावीर सैनी ने बताया- यहां पहले भी 4 बार इस तरीके की अस्थियां चोरी हो चुकी है, जिसकी शिकायत की थी। नांता थाना अधिकारी नवल किशोर ने बताया कि सूचना मिलते ही डीओ मौके पर पहुंच गए थे। जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *