कोटा में श्मशान से अस्थियां चोरी,राख पूरी तरह गायब मिली:6 दिन में दूसरी घटना, मुक्तिधाम में सीसीटीवी लगाने की मांग उठी

कोटा के रामगंजमंडी के श्मशान घाट से एक बार फिर अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। परिजन आज तीये की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो अस्थियां गायब मिली। सूचना पर डीएसपी घनश्याम मीणा, एसएचओ संदीप शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मुक्तिधाम के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। बता दें मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने की 6 दिन में ये दूसरी घटना है। दरअसल, गायत्री धाम कॉलोनी निवासी लीला देवी शर्मा (54) की कैंसर की बीमारी के चलते निधन हुआ था। परिजनों ने 4 जनवरी की सुबह साढ़े 10 बजे मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया था। आज तीये की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचे थे। मुक्तिधाम पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। मुक्तिधाम से अस्थियां और राख पूरी तरह गायब मिली। परिजन राजकुमार शर्मा ने बताया- उनकी चचेरी बहन 6 महीने से कैंसर से पीड़ित थी। काफी इलाज के बाद उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्य रोज श्मशान घाट जाकर स्थिति देखते थे। सोमवार रात तक सब कुछ व्यवस्थित था, लेकिन रात में ही अस्थियां और राख चोरी कर ली गई। इससे पहले 1 जनवरी को ब्रह्मपुरी बाजार नंबर-2 निवासी मुन्नी बाई सोनी की अस्थियां गायब मिली थीं। 22 दिसंबर को पंजाबी समाज के रामप्रकाश मदान की अस्थियां चोरी हुई थीं। लगातार हो रही अस्थि चोरी की घटनाओं ने आमजन में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। डीएसपी घनश्याम मीणा ने बताया कि हमने नगर पालिका से सम्पर्क किया है, उन्हें पत्र भी लिखेंगे श्मशान में सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो। मामले की सभी एंगल से जांच कर रहे है। ये खबर भी पढ़े- कोटा के रामगंजमंडी श्मशान से बुजुर्ग की अस्थियां चोरी:परिजनों को राख भी नहीं मिली,10 दिन में दूसरी घटना; लोगों में गुस्सा कोटा के रामगंजमंडी के श्मशान घाट से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक और घटना सामने आई है। यहां श्मशान से अस्थियों की चोरी हो गई। परिजन आज तीये की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो अस्थियां सहित राख भी गायब मिली। पिछले 10 दिनों में दूसरी बड़ी वारदात है, जिससे इलाके में नाराजगी है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *