कोटा में सड़क हादसे ने युवक की मौत:काम से घर लौट रहा था, रास्ते में बाइक फिसली, डिवाइडर से टकराया, सिर में अंदरूनी चोट लगी

कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। युवक रामलखन मेघवाल (24) मूलरूप से भगवानपुरा थाना पनवाड़ का रहने वाला था। जो कोटा में किराए से रहकर लहसुन ग्राइंडिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि रात को काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक फिसलने से डिवाइडर के टकराकर चोटिल हो गया था। पिता ओम प्रकाश ने बताया कि रामलखन 3-4 साल से कोटा में रह रहा था। दो साल पहले उसकी शादी की थी। रामलखन की पत्नी बीएड कर रही है। रामलखन भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ प्राइवेट जॉब करता था। रात को हॉस्पिटल से उसके घायल होने की सूचना मिली। कोटा पहुंचने पर पता चला कि बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी,जिससे फिसलकर डिवाइडर से टकरा गया। ममेरे भाई सूरज ने बताया कि रामलखन प्रेम नगर इलाके में रहता था। भामाशाहमंडी में लहसुन ग्राइंडिंग का काम करता था। रात को बाइक से लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। सिर पर अंदरूनी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। अनंतपुरा थाना ASI घमंडी लाल ने बताया कि रामलखन गोबरिया बावड़ी से ग्लोब चौराहे की तरफ जा रहा था। रात 10 बजे करीब रास्ते मे डिवाइडर से टकराकर चोटिल हो गया। जिसकी इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने अभी अज्ञात वाहन से टक्कर होने की लिखित में रिपोर्ट नही दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *