कोटा में सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 घायल:तेज रफ्तार कंटेनर ने NHAI की दो गाड़ियों के टक्कर मारी, हेल्पर व ड्राइवर की मौत

कोटा शहर जे उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अलग अलग निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। घटना कोटा बारां हाइवे रायपुरा के पास दोपहर 12 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि घायल व मृत NHAI का काम कर रही ग्लोबल कम्पनी में काम करते है। जो अलग अलग गाड़ियों में सवार होकर कोटा से बारां जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ग्लोबल के कंपनी श्रवण ने बताया कि हादसे में कम्पनों के कैम्पर ड्राइवर दयाराम मीणा व हेल्पर राजकुमार की मौत हुई है। जबकि पेट्रोलिंग हेल्पर सुनील का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एक अन्य मोनू को हल्की चोट लगी है।
श्रवण ने बताया कि मोनू व शुभम एक गाड़ी में सवार थे जबकि दयाराम मीणा, राजकुमार व मोनू दूसरे कैम्पर में सवार थे। ये लोग कोटा से बारां जा रहे थे। कोटा बारां हाइवे पर रायपुरा के पास दोनों गाड़ियां खड़ी थी। उसी समय तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर चालक शराब के नशे में था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। हादसे में दयाराम व राजकुमार गम्भीर घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए कोटा हॉस्पिटल में लाया गया था। दयाराम की न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में व राजकुमार की निजी हॉस्पिटल में मौत हो गई। दयाराम मूलतः बूंदी जिले का रहने वाला था। जबकि राजकुमार नयागांव कोटा का निवासी था। उद्योग नगर थाना सीआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर में टायर भरे हुए थे। कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हुई है। एक गम्भीर घायल है। डीओ मौके पर गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *