कोटा में सरकारी हॉस्पिटल के ICU में घुसा सांप:दवा और ग्लूकोज के कार्टन में जाकर छिप गया, पास ही पेशेंट मौजूद थे

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सर्जिकल आईसीयू में शनिवार शाम 6 फीट लंबा सांप घुस गया। जो आईसीयू से नर्सिंग स्टाफ के चेंबर में पहुंच गया। यहां बने स्टोर में दवा और ग्लूकोज के कार्टन में जाकर छिप गया। नर्सिंग स्टाफ ने इसकी सूचना स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को दी। गोविंद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर 10 मिनट की मशक्कत में सांप को रेस्क्यू किया। तब जाकर नर्सिंग स्टाफ, मरीज व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। सांप धामन प्रजाति का था। पेशेंट व अटेंडर घबरा गए स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया घटना शाम 5 बजे के आसपास की है। हॉस्पिटल से फोन आने के बाद तुरंत किशोरपुरा से रवाना होकर हॉस्पिटल पहुंचा। वहां जाकर देखा तो नर्सिंग स्टाफ, पेशेंट व अटेंडर घबराए हुए थे। उस समय सर्जिकल आईसीयू में 5-7 पेशेंट व उनके अटेंडर मौजूद थे। धामन प्रजाति का सांप सर्जिकल आईसीयू के स्टोर में रखें दवा व ग्लूकोज के कार्टून के पीछे छिपा हुआ था। सावधानी से कार्टून को हटाया। 10 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा। खिड़की से अंदर आया गोविंद ने बताया- सर्जिकल आईसीयू के स्टोर में खिड़की है। खिड़की के पीछे वाले हिस्से में पेड़ पौधे लगे हुए हैं। संभवतया खिड़की के सहारे यह सांप अंदर घुसा। धामन प्रजाति का सांप जहरीला नहीं होता। इसमें बैक्टीरिया होता है। यह सांप कई बार मानव बस्ती में ज्यादा देखा जाता है खेतों में भी यह काफी पाया जाता है क्योंकि सांप का फेवरेट खाना चूहे होते हैं और यह हमेशा चूहे को ढूंढता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *