कोटा में हत्या के मामले में दो भाइयों को उम्रकैद:घर लौट रहे युवक पर चाकू से किए थे वार; मृतक की बहन ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट

युवक की हत्या के करीब 6 साल पुराने मामले में न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश क्रम 5 (ADJ-5) ने दो दोषियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी निखिल उर्फ निक्की व सागर निवासी कायना हाउस, न्यू कॉलोनी नयापुरा को आजीवन कारावास की सजा व 20-20 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। दोनों मुलजिम सगे भाई है। जानकारी के अनुसार, घटना 20 जनवरी 2019 की है। रतन सेव भंडार के पीछे नयापुरा निवासी रोहित रात 10 बजे करीब एक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। घर लौटते समय कुछ युवकों से रोहित का झगड़ा हुआ। रोहित के साथ उसके दोस्त जिमित व मोहित भी थे। तीनों स्कूटी पर सवार थे। रोहित के घर से करीब 500 फिट पहले निखिल, सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित पर हमला कर दिया। रोहित के पेट में चाकू मारा। जिससे रोहित की आंत बाहर निकल गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर रोहित के परिजन भी मौके पर पहुंचे। और उसे उठाकर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। इस मामले में रोहित की बहन ने पुलिस थाना नयापुरा में शिकायत दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *