कोटा में हुई सवा करोड़ की चोरी का खुलासा नहीं:आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, चोर की महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में तलाश

कोटा में 8 दिन पहले हुई सवा करोड रुपए के सोने की चोरी में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पिछले 8 दिन से दो टीम वेस्ट बंगाल और महाराष्ट्र में दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक चोर पकड़ में नहीं आए। कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के ज्वेलरी के कारखाने में 25 जनवरी को हुई सवार करोड़ की चोरी हो गई थी। चोर सोना-चांदी के गहने उड़ा ले गए थे। पुलिस सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के जरिए आरोपी की छानबीन कर रही है। घटना को आठ दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी कारीगर अभी भी फरार है। कारखाने में एक दिन पहले काम पर रखा कारीगर ही चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 761 ग्राम सोना और चांदी लेकर भाग गया कारीगर चोरी गए सामान में करीब 761 ग्राम सोना शामिल है, जिसमें तैयार आभूषण और कुछ चांदी भी थी। इस पूरी घटना की लाइव तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें आरोपी इमरान मलिक तिजोरी खोलकर सोना चुराते हुए साफ दिखाई दे रहा है। महावीर नगर थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम वेस्ट बंगाल गई है, जबकि दूसरी टीम महाराष्ट्र भेजी गई है। आरोपी का पता वेस्ट बंगाल का होने के चलते वहां लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, वहीं महाराष्ट्र गई टीम को लोकेशन के आधार पर अहम सुराग मिल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्वर्ण व्यवसायी कपिल सोनी ने बताया कि कोलकाता निवासी इमरान को 24 जनवरी को कारीगर के तौर पर रखा गया था और उसका आधार कार्ड भी लिया गया था। सोमवार को आगे की जांच होनी थी, लेकिन उससे पहले ही रविवार को उसने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया और सवा करोड़ रुपए का सोना लेकर फरार हो गया। 25 जनवरी को हुई थी चोरी 25 जनवरी को मैनेजर खाना खाने गया हुआ था, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाया। इमरान मलिक एक दिन पहले शनिवार से ही वह पूरी रेकी कर रहा था। रविवार को मौका मिलते ही उसने तिजोरी की चाबी उठाई, तिजोरी खोली और पूरा सोना लेकर फरार हो गया। ये खबर भी पढ़िए ज्वेलरी कारखाने में सवा करोड़ की चोरी, VIDEO:एक दिन पहले काम पर रखा था युवक, अचानक से गायब हो गया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *