दैनिक भास्कर एप का भास्कर समाधान’ सेगमेंट में शहरवासी जयपुर के हर इलाके से समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। जिनसे सामने आ रहा है कि राजधानी में लोगों को आए दिन ऐसी समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है, जो अधिकारियों के छोटे से प्रयास से दूर हो सकती हैं, लेकिन अक्सर ये समस्याएं जिम्मेदारों तक पहुंच ही नहीं पाती। इनमें सबसे अधिक सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की समस्याएं शामिल हैं। हालाकि भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए अधिकारी जनता से सीधे जुड़ रहे हैं और समस्याओं को दूर भी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला आमेर रोड स्थित नगर निगम कॉलोनी का है। जहां से एक यूजर ने सीवरेज की समस्या पोस्ट की। इसके बाद स्वास्थ्य निरीक्षक कैलाश ने तुरंत एक्शन लिया और सीवरेज की सफाई करवाई। शहरवासी खुलकर रख रहे हैं अपनी समस्याएं जयपुर शहर के नारायण सिंह सर्किल क्षेत्र से राजेश सैनी ने ‘भास्कर समाधान’ पर सड़क किनारे बनी नाली में कचरा भरे होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नालियों में कचरा जमा होने से वे जाम हो जाती हैं और बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है। सिरसी रोड क्षेत्र से जितेंद्र शर्मा ने शिकायत करते हुए बताया कि अलंकार कॉलेज के पीछे सिरसी रोड से लेकर पूरे पांच्यावाला तक सड़क नहीं है। सड़क के अभाव में क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। सांगानेर क्षेत्र की माल की ढाणी से किशन सैनी ने बताया कि भोमियांजी का चबूतरा इलाके में स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। रात के समय पूरा रास्ता अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है।
आगरा रोड के विजयनगर से सड़क पर पानी भरे होने की समस्या सामने आ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि, ये कॉलोनी करीब 20 साल पुरानी है। लेकिन फिर भी न तो कोई विकास न कोई सुविधा यहां अभी तक पहुंच सकी है। यहां पर कॉलोनी के आम रास्ते पर पानी होने से फिसलन हो रही है। घरों से आ रहे पानी की वजह से रोड की हालत बेकार हो चुकी है। लोगों को मिल रहा समाधान लाल कोठी के ज्योति नगर क्षेत्र से सूरज मल जैन ने आम रास्ते पर टूटे सीवर ढक्कन की शिकायत की थी। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और टूटे सीवर चैंबर को ठीक कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। स्वास्थ्य निरीक्षक कैलाश बने ‘पब्लिक के स्टार’ आमेर रोड स्थित नगर निगम कॉलोनी से शुशांत विजय ने दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि सीवरेज से सारा पानी बाहर बह रहा है।
सेगमेंट में ये शिकायत मिलने के बाद वार्ड दस के स्वास्थ्य निरीक्षक कैलाश ने निगम की टीम को मौके पर भेजा और सीवर की सफाई करवाई। साथ ही सड़क को दुरुस्त कराया। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पब्लिक को वॉयस दे रहा भास्कर समाधान दैनिक भास्कर डिजिटल पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रेस्पोंस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी 2.जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं


