छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ हुआ है। भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया है। इस मौके पर देश के जाने-माने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बच्चों से बातचीत की और अंतरिक्ष से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। छात्रों में उन्हें देखने और सुनने को लेकर खास उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए नए सपनों का रास्ता खोलेगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य के विद्यार्थी भी अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक को पास से समझ सकेंगे और इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।
नवा रायपुर में बना यह अंतरिक्ष केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां बच्चों को सैटेलाइट बनाना, उसकी जांच करना और उसे ट्रैक करना सिखाया जाएगा। इसके लिए लैब, ग्राउंड स्टेशन और कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन ने शुरू किया प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी जिला प्रशासन रायपुर और IDYM फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” से प्रदेश के युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप और तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहब भी शामिल हुए हैं, वहीं बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद हैं।
राकेश शर्मा के बाद दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस गए शुभांशु शुक्ला तीन अन्य यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा की थी। इसके लिए उन्होंने 25 जून 2025 को उड़ान भरी थी। विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस में गए थे। 60 से ज्यादा प्रयोग करने में रहे सफल शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से 14 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे। उन्होंने करीब 20 दिनों का समय वहां बिताया था। स्पेस में रहने के दौरान उन्होंने 60 से ज्यादा प्रयोग किए थे। जिनमें जैवचिकित्सा विज्ञान, तंत्रिका विज्ञान, कृषि, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उन्नत सामग्री विज्ञान जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं।
लखनऊ के रहने वाले हैं शुभांशु शुभांशु शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। 12वीं के बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर किया और यहीं से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। शुभांशु साल 2006 में भारतीय एयरफोर्स में शामिल हुए थे। साल 2019 उन्हें गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया था।


