कोटा में 1.59 लाख नाम वोटर लिस्ट से कटे:कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री की विधानसभा में 40 हजार नाम, शिक्षा मंत्री के क्षेत्र से 21 हजार नाम हटे

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में जिन वोटर्स के नाम काटे गए है, उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके अनुसार कोटा जिले में (कुल 6 विधानसभा क्षेत्र) 1 लाख 59 हजार 788 वोटर्स के नाम कटे है। इनमें 1 लाख 629 वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट हो गए है। 25 हजार 65 की मौत हो चुकी। 7 हजार 6 डबल वोटर्स थे। इसके अलावा 26 हजार 153 सम्बंधित पते पर एब्सेंट (अनुपस्थित) मिले। 935 वोटर्स के नाम अन्य कारणों से कटे है। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री की विधानसभा में 40 हजार नाम हटे पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल के विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में 40 हजार नाम कटे। इस क्षेत्र में 29 हजार से ज्यादा वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। जबकि 5626 वोटर्स की मौत हो चुकी। बीजेपी विधायक कल्पना देवी के विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा में भी 40 हजार नाम कटे है। इस क्षेत्र में 11 हजार से ज्यादा वोटर्स एब्सेंट (अनुपस्थित) व 21 हजार से ज्यादा वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके। शिक्षा मंत्री के क्षेत्र से 21 हजार नाम हटे वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में 21 हजार से ज्यादा नाम कटे है। इस क्षेत्र में 13 हजार से ज्यादा वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट, 3521 वोटर्स एब्सेंट, 3713 वोटर्स की मौत हो चुकी। ऊर्जा मंत्री हीरालाल लाल नागर के विधानसभा क्षेत्र सांगोद में 17 हजार से ज्यादा नाम कटे। इस क्षेत्र में 12 हजार से ज्यादा वोटर्स दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके। कोटा जिले में कितने लोगों के नाम कटे……. कोटा जिले की 6 विधानसभाओं के बारे में जानिए, कहां कितने नाम कटे कोटा उत्तर विधानसभा कोटा दक्षिण विधानसभा लाडपुरा विधानसभा रामगंजमंडी विधानसभा सांगोद विधानसभा पीपल्दा विधानसभा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *