कोटा की मंडाना थाना पुलिस ने दो कार से 1 करोड़ 8 लाख का गांजा बरामद किया है। जोधपुर व पाली निवासी
दो तस्करों क़ो गिरफ्तार किया है आरोपी कार की विंड स्क्रीन पर वकील का लोगो लगाकर नशे के सामान की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की कार से 217.550 किलो गांजा बरामद किया है। बता दें मंडाना पुलिस की 5 महीने में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले लग्जरी कार से एक करोड़ 66 लाख का गांजा बरामद किया था। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया की मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, धरपकड़ पकड़ के लिए अभियान चला रखा है। अभियान के तहत की जा रही चेकिंग के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली, एनएच 52 से कच्चा रास्ता सोनी फॉर्म के पास वन भूमि मंडाना में दो कार ख़डी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देखा तो मोबाइल टोर्च की रोशनी में दो कार मेसे सामान अदला बदली कर रहे थे। टीम ने कार सवार से पूछताछ की एक ने अपना नाम भावेश सोनी (25) निवासी सूरसागर जिला जोधपुर व दूसरे ने इमरान खान (37) निवासी पाली होना बताया। एक कार की तलाशी में गांजे के 22 पैकेट व दूसरी कार से गांजा के 78 पैकेट मिले यानी कुल 217.550 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने गांजा तस्करी के लिए दोनों कार पर वकील का लोगो लगा रखा है। दोनों कार क़ो जब्त किया है। नशे की खेप कहा से लाए और कहा सप्लाई होनी थी। इस बारें में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ये खबर भी पढ़े- कोटा में 1.66 करोड़ का गांजा पकड़ा:लग्जरी गाड़ी में 65 कट्टों में भरा था, नाकाबंदी देख गांव में XUV छोड़ भागे जिले की मंडाना थाना पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी से एक करोड़ 66 लाख का गांजा बरामद किया है। ये नशे की खेप झालावाड़ के रास्ते से लाई जा रही थी। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। खबर पढ़े


