कोटा में 200 रूपए के लेने देन में चाकू मारा:दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ,भाईयो ने मिलकर हमला किया, युवक के 5 घाव लगे

कोटा जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद में दो दोस्त आपस मे झगड़ गए। मामला इतना बड़ा की एक युवक ने अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर युवक पर पाइप व चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक के कूल्हे, पीठ व चेहरे पर 5 जगह चाकू के घाव लगे है। युवक को इलाज के लिए झालावाड़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया है। घटना देर रात रामगंजमंडी में भीम शंकर कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि दोस्तों के बीच 200 रूपए के लेने का विवाद था। रामगंजमंडी थाना सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि घायल युवक नागेंद्र (21) आरसीसी शटरिंग का कार्य करता है। नागेंद्र के साथ राहुल भी शटरिंग का काम करता है।दोनों आपस मे दोस्त है। राहुल नागेंद्र से 200 रूपए मांगता था। इसी बात को लेकर देर रात दोनों के बीच झगड़ा हो गया। राहुल ने अपने भाई सूरज ओर अन्य युवक के साथ मिलकर नागेंद्र से मारपीट की। नागेंद्र पर लोहे के पाइप व चाकू से वार किए। हमले में नागेंद्र के कूल्हे, पीठ व चेहरे पर घाव लगे है। घायल युवक के बयान लिए है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *