कोटा में 26 को तिंरगा साइकिल मार्च:पोस्टर विमोचन हुआ, 10 किमी की साइकिलिंग होगी

चंबल फाउंडेशन की अगुवाई में में गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को तिरंगा साईकिल मार्च का आयोजन किया जााएगा। चम्बल फाउंडेशन यूथ विंग के अध्यक्ष विनयराज सिंह ने बताया कि साइकिल मार्च का पोस्टर का विमोचन वरिष्ठ साईकिलिस्ट अक्षय कुमार पारीक, रघु राज सिंह हाड़ा, गोपाल बाथम की मौजूदगी में किया गया। चंबल फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश शर्मा नीटू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस हमारे देश के ऐसे महापर्व हैं, जिन पर हम अपने देश की आजादी में बलिदान देने वाले शूरवीरों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हैं। ऐसे सच्चे देशभक्ती से युवाओं और देशवासियों को संदेश देने के लिए तिरंगा साईकिल मार्च निकाला जाएगा। जिसमें साईकिल पर युवाओ द्वारा तिरंगा लगाकर मार्च निकाला जाएगा। साईकिल तिरंगा रैली सुबह 8 बजे जाट समाज से शुरू होगी। जो शहर के विभिन्न स्थानों से निकाल कर 10 किलोमीटर साइकिलिंग की जाएगी। पोस्टर विमोचन के दौरान सीए ब्रांच के चैयरमेन प्रकाश चौधरी, विपिन मित्तल, एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा, सीए गौरव त्रिपाठी, रोचक सिंघवी, प्रिंस नागवानी, निखिल चावला, इंजीनियर दिव्यांश हाड़ा, राजू धावा,रोहन आडवाणी, इरफान हुसैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *