कोटा में 3 साल के मासूम पर कुत्ते झपटे:दादा के साथ पार्क से घूमकर लौट रहा था, कंधे,पीठ, हाथ पर काटा

कोटा में अपने दादा के साथ घर के लौट रहे तीन साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। घटना के समय दादाजी थोड़ी दूर टहल रहे थे। जैसे ही वे बच्चे को बचाने के लिए दौड़े, कुत्तों ने बच्चे को काट लिया। बच्चे के पीठ, हाथ पैर में 4-5 जगह घाव आए है। परिजन उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर गए। घटना मंगलवार दोपहर विज्ञान नगर सेक्टर 1 की है। देवेंद्र गंगवाल ने बताया की दोपहर तीन बजे करीब 3 साल के पोते विश्रुत जैन को मुकेश पार्क में घुमाने गए थे। करीब 4 बजे वापस लौट रहे थे। पोता आगे आगे दौड़ता हुआ चल रहा था। दिनेश गैस एजेंसी के पास गली में 3-4 आवारा कुत्ते खडे थे। पोते को देख उसपर झपट पड़े। पोते को नीचे गिरा दिया। मैंने व आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को जैसे तैसे भगाया। कुत्तों के हमले में पोते के खून निकलने लगा। उसके पीठ, कंधे, हाथ व पैर पर घाव हो गए। उसे तलवंडी स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने ड्रेसिंग कर इंजेक्शन लगाए। कुत्ते के हमले की सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद को दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *