कोटा में 4 घंटे में दो जगह चाकूबाजी, 5 घायल:एक के पेट की आंतें बाहर आ गई, दो भाइयों का एमबीएस हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

कोटा में चाकूबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को 4 घंटे में दो अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी हो गई, जिसमें कुल 5 लोग घायल हुए हैं। चाकू के वार से एक युवक की पेट की आंत बाहर निकल आई। पहली घटना नयापुरा स्थित जेल सर्किल रोड की है। शाम के समय यहां कार व बाइक में मामूली टक्कर हो गई थी। इस बात को लेकर बाइक सवार दो युवकों ने दो भाई अजय व संजय के पेट में चाकू से दो बार वार किए। दोनों को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। दूसरी घटना महावीर नगर थाना क्षेत्र में रात 8 बजे के आसपास की है। चार युवक बाइक पर सवार होकर चाय पीने जा रहे थे। रंगबाड़ी बालाजी रोड पर एक बाइक सवार युवक से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने चाकू निकालकर युवकों पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमले में लोकेश, आकाश व अमन घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। सूचना पर महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के बयान लिए। अमन की हालत ज्यादा गंभीर बताई। उसके पेट की आंत बाहर आ गई। महावीर नगर थाना सीआई रमेश कविया ने बताया अमन, लोकेश, करण व आकाश बाइक पर सवार होकर चाय पीने जा रहे थे। रंगबाड़ी रोड पर चलते चलते दूसरे बाइक सवार दीपक वर्मा से उनकी कहासुनी हो गई। दीपक ने अमन पर पाइप से हमला किया,फिर चाकू मारे। अमन की हालत ज्यादा खराब है उसको ऑपरेशन थिएटर में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *