कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: किशोरपुरा,जवाहर नगर,जगदंबा कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी और सिद्धि प्रिया टाउनशिप इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक: शास्त्री नगर, चंबल गार्डन मेन रोड, केईडीएल एईएन ऑफिस व आसपास के इलाकों में 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक: राशन की दुकान, सोगरिया, गणपति नगर, मधु नगर, नॉर्थ एक्स कॉलोनी, छोटा सोगरिया इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: रोटेदा रोड इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: रंगबाड़ी कच्ची बस्ती, अजय आहूजा नगर व आसपास आदि।
दोपहर 2:30 से शाम 6:30 बजे तक: राजपूत कॉलोनी रंगबाडी इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक: आकाशवाणी कॉलोनी, न्यू आकाशवाणी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: जयश्री विहार, साकेत आवास, शिव सागर, कहारों का मोहल्ला, कैरियर टाउनशिप, राधिका रिसॉर्ट और राधिका रिसॉर्ट का पिछला भाग, संस्कृति विहार, जोधपुर कचौरी के पीछे, गुरुद्वारा वल्लभबाड़ी के पास, गोल्डन डेयरी, सरकारी स्कूल के पास, संगम रेस्टोरेंट के आसपास, मेहता नर्सिंग होम, हनुमान मंदिर, बीएसएनएल कार्यालय, जैन दिवाकर स्कूल, अजय आहूजा नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के आसपास, रंगबाड़ी योजना, घरौंदा योजना, विनोबा भावे नगर इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


