कोटा में 57 सेंटर पर शिक्षक भर्ती परीक्षा:सेंटर पर लगी कतार,मेटल डिटेक्टर, स्क्रीनिंग के बाद मिल रही एंट्री

राजस्थान में आज से चार दिन शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी। आज लेवल-1 के लिए सुबह 10 बजे से एग्जाम है। आज प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-प्रथम) सामान्य के लिए कोटा में 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 34 सरकारी एवं 23 प्राइवेट स्कूल हैं। 16828 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एंट्री सुबह 9 बजे तक होगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार मफलर-शॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। अंगूठी-चेन में भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। मेटल डिटेक्टर और थ्री लेयर स्कैनिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जा रही है। कोटा के उद्योग नगर इलाके में इंदिरा गांधी नगर सरकारी स्कूल परीक्षा केंद्र में बड़ी संख्या में कैंडिडेट पहुंचे। पुलिस के जवानों द्वारा मेटल डिटेक्टर के जरिए चेकिंग की गई। परीक्षा केंद्र के बाहर जैकेट मेटल के बटन वाले स्वेटर जैकेट उतरवायी गई। शूज कैंडिडेट के खुलवाए गए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 4-4 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। परीक्षा केन्द्र पर कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा अधिकृत फर्म द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। फर्म द्वारा ही एचएचएमडी से फ्रीस्किंग एवं बायोमेट्रिक की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए 10 सर्तकता दल बनाए गए हैं। दल में एक आरएएस, एक आरपीएस एवं एक शिक्षा विभाग के अधिकारी की नियुक्ति की गई है। बोर्ड के अनुसार कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार 7759 वैकेंसी के लिए 9.54 लाख से ज्यादा कैंडिडेट परीक्षा देंगे। कल से तीन दिन लेवल-2 के लिए दो परियों में एग्जाम होगी। 18 जनवरी सुबह 10 से दोपहर 12ः30 बजे तक आयोजित होने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) विज्ञान एवं गणित की परीक्षा के लिए 60 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 34 सरकारी एवं 26 प्राइवेट स्कूल हैं। 17 हजार 616 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे से 5ः30 बजे तक आयोजित होने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) सोशल स्टडी की परीक्षा के लिए 56 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 34 सरकारी एवं 22 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। 16 हजार 462 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 19 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 12ः30 बजे तक आयोजित होने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। ये सभी केन्द्र सरकारी स्कूलों में हैं। इस सत्र में 4 हजार 649 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 5ः30 बजे तक आयोजित होने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) हिन्दी विषय की परीक्षा के लिए 58 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 34 सरकारी एवं 24 प्राइवेट स्कूल हैं। 16 हजार 859 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। 20 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 12ः30 बजे तक आयोजित होने वाली प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-प्रथम) संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। ये सभी केन्द्र सरकारी स्कूलों में हैं। इस सत्र में 1 हजार 536 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। 20 जनवरी दोपहर 3 बजे से 5ः30 बजे तक आयोजित होने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।सभी केन्द्र सरकारी स्कूल में हैं। 3 हजार 744 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *