कोटा में 6वीं मंजिल से गिरी NEET छात्रा, हालत नाजुक:साढ़े तीन घंटे पहले पिता से हुई थी बात, रीढ़ और कमर में कई फ्रैक्चर

कोटा के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा 6वीं मंजिल से गिर गई। पुलिस को आशंका है कि वह सीढ़ियों से फिसल गई होगी। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उधर, रविवार सुबह करीब 6 बजे छात्रा के पेरेंट्स कोटा पहुंच गए थे। हॉस्टल इंचार्ज अमरप्रीत सिंह ने बताया- प्राची चौधरी (19) पिछले दो साल से कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रही है। वह बोरखेड़ा इलाके के कोरल पार्क स्थित रॉयल एलीना हॉस्टल में रहती है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्राची इसी हॉस्टल की बिल्डिंग से गिर गई थी। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रसूलपुर गांव की रहने वाली है। रोज होती है बेटी से बात
प्राची के पिता बृजेश चौधरी ने बताया कि बेटी से प्रतिदिन बात होती रहती थी। शनिवार शाम 5 बजे भी उनकी उससे काफी देर तक अच्छे से बात हुई थी। उसके 4 घंटे बाद ही हॉस्टल से इस दुर्घटना की खबर आ गई। हॉस्टल के कमरे में प्राची के साथ एक और छात्रा रहती है। बृजेश चौधरी किसान हैं। 12 मंजिला हॉस्टल से पैर फिसला
बोरखेड़ा थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया- शनिवार रात करीब 8:30 बजे प्राची छठी मंजिल से सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। वह एक मंजिल नीचे सीढ़ियों से गिरी और बीच में खाली जगह होने के कारण सीधे नीचे फर्स्ट फ्लोर पर आ गई। हॉस्टल कुल 12 मंजिला है। वहां मौजूद छात्राओं ने उसे देखा और हॉस्टल इंचार्ज अमरप्रीत सिंह को सूचित किया। हॉस्टल इंचार्ज अमरप्रीत सिंह ने तुरंत अपनी गाड़ी से छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हॉस्टल इंचार्ज ने बोरखेड़ा थाना पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। इस घटना में कई जगह टकराने के कारण उसके शरीर पर जगह-जगह चोटें आईं हैं। रीढ़ की हड्डी और कमर में कई फ्रैक्चर हुए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पिता बोले- रात 9 बजे हॉस्टल इंचार्ज ने सूचना दी
प्राची के पिता बृजेश चौधरी ने बताया- हॉस्टल इंचार्ज ने शनिवार रात करीब 9 बजे फोन कर बताया था कि बेटी सीढ़ियों से गिर गई है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। सूचना मिलते ही हमलोग तुरंत कोटा के लिए रवाना हो गए। प्राची पढ़ाई में भी बहुत होशियार है। 12वीं में उसने 93% अंक हासिल किए थे। — कोटा की यह खबर भी पढ़िए… ‘पापा मैं कमजोर नहीं हूं, जो सुसाइड कर लूं’:फंदे पर लटका नीट स्टूडेंट, पिता बोले- बिहार के लड़के से झगड़ा हुआ था, वो फरार ‘पापा मैं कमजोर नहीं हूं, जो सुसाइड कर लूं।’… ये बात 20 साल का लकी अपने पिता को कहता था। इसके बावजूद वह फंदे पर लटक गया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *