कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: रिद्धि सिद्धि नगर, लक्ष्मण विहार, कुन्हाडी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चंचल विहार, कृष्णा विहार, रिद्धि सिद्धि नगर ए व बी ब्लॉक, श्रीनाथपुरम सेक्टर सी, डी और ई, जीएडी कॉलोनी, श्रीनाथपुरम सेक्टर बी और टैगोर नगर, संजय नगर, अराफात नगर, नई धानमंडी, मोटर मार्केट, आरटीओ कार्यालय, छत्रपुरा, पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेज, पोस्ट ऑफिस रोड, विज्ञान केंद्र, पंड्या ग्रुप, अशोका कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, बंजारा कॉलोनी, लोहा मंडी, वल्लभ नगर, घंटाघर पुलिस चौकी, मकबरा थाना, अनाज कटला, बर्तन बाजार, बजाज खाना घंटाघर, रघु पान की गली, हिरन बाजार, चौथमाता मंदिर की गली इलाकों में 5 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक: गोबरिया बावड़ी, पत्रकार परिसर, दीनदयाल नगर, महावीर नगर प्रथम इलाकों में 6 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक: एयरपोर्ट कॉलोनी, घोड़ा बस्ती, घोड़ा वाला सर्किल के आसपास, अभय कमांड स्टेशन, सेंटपॉल और सोफिया स्कूल आसपास का क्षेत्र में 7 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: बीड़ के बालाजी इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: अम्बेडकर नगर इलाके में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: गणेश नगर प्रथम, जगन विहार, अमर विहार, आदर्श विहार, दादाबाड़ी 1 सेक्टर में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: एमएलए कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।


