कोटा में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दशहरा मैदान में युवा संबल मेला आयोजित किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने स्टॉल लगाए। 2 हजार से ज्यादा युवाओं ने इंटरव्यू दिए। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा व बीजेपी शहर अध्यक्ष राकेश जैन मौजूद रहे। सीएम ने वीडियो कॉंफ्रेंस के जरिए कोटा की चयनित युवती से बात की। विधायक संदीप शर्मा ने कहा मेले में 6 हजार से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। कई युवाओं को अवसर मिले हैं। इसमें रोजगार कार्यालय कोटा, जिला उद्योग केंद्र के जरिए जो युवा स्टार्टअप करना चाहते हैं या अपनों उद्योग लगाना चाहते हैं। उनको भी लोन दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा था कि राजस्थान में चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे। उन्हें नौकरियां देंगे। सरकार इस काम में तेज गति के साथ आगे बढ़ रही है। लगभग 1 लाख युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है, डेढ़ लाख प्रक्रियाधीन है। जगदीश निर्वाण जॉइंट डायरेक्टर एंप्लॉयमेंट डायरेक्टेड जयपुर ने बताया- मेले में 50 से अधिक कम्पनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। मेले में 5800 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिन में से दो हजार से ज्यादा युवाओं ने इंटरव्यू दिए हैं। करीब 700 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दिया गए हैं। 25 से 30 लाभार्थियों को स्वीकृति व चैक सौंपे। अभी फाइनल डाटा आना बाकी है।


