कोटा रेलवे स्टेशन पर युवक ने किया सुसाइड:लोहे के एंगल से लगाया फंदा, 10 दिन पहले एमपी से आया था कोटा

कोटा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की मौत का कारण सामने नहीं आया है। वह 10 दिन पहले ही मजदूरी के लिए एमपी से कोटा आया था। रविवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर जीआरपी थाने और एस्केलेटर के पास फुट ओवर ब्रिज के पिलर की रेलिंग पर फांसी पर लटककर जान दे दी। जीआरपी थाना SHO संतोष ने बताया- युवक मुन्नू (35) निवासी गंज बासौदा जिला विदिशा एमपी था। उसके परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। लोहे की एंगल से लगाया फंदा SHO ने बताया- स्टेशन पर मौजूद वेंडर ने युवक के फांसी पर लटके होने की सूचना दी थी। मौके पर देखा तो प्लेटफार्म नंबर दो पर एस्केलेटर के पास टॉयलेट के पास लोहे की एंगल पर युवक फांसी पर लटका हुआ था। शव को एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। रात को परिजनों के बारे में जानकारी लगी और उन्हें सूचना दी। सुसाइड का कारण नहीं आया सामने मृतक के भाई शोभाराम ने बताया- मुन्नू के दो बच्चे है। 10-12 दिन पहले ही वो मजदूरी के लिए कोटा आया था। रात को पुलिस से उसके फांसी लगाने की सूचना दी। उसने सुसाइड क्यों किया इस बारें में पता नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *