कोटा रेल मंडल पर डबल डेकर कोच का गति परीक्षण:मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से किया सफल ट्रायल

कोटा मंडल में एलएचबी वातानुकूलित चेयर कार कम पार्सल वैन डबल डेकर कोच का कोटा-सवाई माधोपुर रेलवे ट्रैक पर गति परीक्षण किया गया। यह ट्रायल मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त नई दिल्ली जनक कुमार गर्ग के द्वारा 180 किमी प्रति घंटा की गति से किया गया। इस ट्रायल में आरडीएसओ टीम लखनऊ, परिचालन विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी इस 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के ट्रायल में मौजूद रहे। ट्रायल के दौरान बताया गया अधिकारियों ने अपने पास पानी की बोतल रखी हुई थी जो की 180 किलोमीटर की रफ्तार पर भी नॉर्मल ही रखी हुई थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि इस वातानुकूलित चेयर कार कम पार्सल वैन डबल डेकर कोच की मुख्य विशेषता इसमे एक कोच में कुल 46 यात्री बैठने की क्षमता है। साथ ही इस कोच के निचले हिस्से में 6 टन पार्सल लोडिंग करने की क्षमता है। इसके अतिरिक्त इस कोच में मिनी पेंट्री, डाइनिंग स्पेस, फोल्डेबल स्नैक टेबल, बायो टॉयलेट, फायर स्मोक, डिटेक्शन सिस्टम, सीसीटीवी सर्विलांस, मोबाइल कम लैपटाप चार्जिंग पाइंट्स हैं। सीसीआरएस कोटा-सवाई माधोपुर खण्ड पर 180 किलोमीटर प्रति घंटा से चेयर कार कम पार्सल वैन (डबल डेकर कोच) के ट्रायल से संतुष्ट रहे। उन्होंने सवाई माधोपुर-मथुरा खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
इस ट्रायल के दौरान डीआरएम अनिल कालरा, उप रेल संरक्षा आयुक्त, मंडल के संबंधित सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *