कोटे में कोटा पृथक आरक्षण महारैली आज डूंगरपुर में, सभा  होगी

डूंगरपुर| आदिवासी आरक्षण मंच के तत्वावधान में 6 जनवरी को जिला मुख्यालय पर कोटे में कोटा आरक्षण,जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण एवं पात्रता मापदंडों में पूर्ण छूट की तीन सूत्री मांगों को लेकर आरक्षण महारैली होगी। अनुसूचित क्षेत्र आरक्षण मोर्चा का गठन करने को कांग्रेस ने युवाओं के साथ राजनीति करने वाला बताया। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि आदिवासी आरक्षण मंच आदिवासी युवाओं के आरक्षण के लिए ही संघर्ष कर रहा है। समाज और आदिवासी हितों के लिए बीएपी को भी साथ में आना चाहिए था। अलग संगठन बनाकर यह तो अब खुलेआम आदिवासी युवाओं के भविष्य के साथ राजनीति करने पर उतर गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस तरह की रैली बांसवाड़ा में भी हो चुकी है। उसमें भी भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *