कोठार में 7 जून को मंडा पूजा, तैयारी पर चर्चा

भुरकुंडा|राष्ट्रीय सेवा मंच ने रविवार को भुरकुंडा साप्ताहिक बाजार में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से दातून पत्तल बेचने वाले गरीब महिला, पुरुष और बच्चों के बीच भोजन का वितरण किया। इस अवसर पर बताया गया कि पिछले नौ वर्षों से मंच जन सहयोग से गरीबों के बीच भोजन का वितरण करते आ रहा है। मौके पर मंच के अध्यक्ष डबलू सिंह, उमाशंकर जायसवाल, लालू उरांव, विजय राम, लखन राम, कारू यादव, सुकरा करमाली, मो. शाहिद सहित अन्य लोग मौजूद थे। रामगढ़ | रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कोठार के श्रीश्री शिव मंडा पूजा स्थल पर बैठक की गई। यहां, पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश मुंडा की अध्यक्षीय और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुरेश महतो के संचालन में बैठक के दौरान मंडा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि रविवार की देर शाम 7 बजे चटिया (पुजारी) द्वारा शिव मंडा पूजा का घूमेन दिया जाएगा। वहीं, शिव मंडा पूजा 7 जून को मनाया जाएगा। मौके पर नप के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, मिथिलेश विश्वकर्मा आदि थे। रामगढ़ | रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज की मासिक बैठक जिला कार्यालय में रविवार को वृंदावन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान पूर्व संरक्षक स्व. डॉ. निर्मल कुमार बनर्जी की जयंती मनाई गई। पेंशनरों ने सर्वप्रथम डॉ. बनर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बैठक में शामिल पेंशनरों ने डॉ. बनर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाले। आज की बैठक में स्वस्थ जीवन बीमा के संबंध भी चर्चा के साथ साथ सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सचिव छोटू लाल मोदी, कोषाध्यक्ष छुन्न साहू, संरक्षक पन्ना लाल राम, दिलीप साहा, प्रखंड अध्यक्ष देवशरण महतो, रामस्वरूप खन्ना तथा सुधीर तिवारी, रामप्रसाद महतो सहित कई पेंशनर शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *