कोठी बाजार में हर बार हटाना पड़ रहा चौराहे से अतिक्रमण

भास्कर संवाददाता | बैतूल शहर में एक ही जगह पर बार-बार अतिक्रमण अतिक्रमण पैर पसार रहा है। जब बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम हो जाता है और नया निर्माण कार्य होना होता है, तब नपा और राजस्व अमला हर थोड़े दिन में उन जगहों से अतिक्रमण हटवाते हैं। लेकिन उन जगहों पर दोबारा अतिक्रमण पैर पसार लेता है। इसी तरह के हालात कोठी बाजार में लल्ली चौक और इसके आसपास बन रहे हैं। यहां पर दो साल में चार बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। हर 6 महीने में यहां दोबारा अतिक्रमण की चपेट में आ जाता है। हाल ही में नपा ने यहां पर नाली निर्माण के लिए दो साल में चौथी बार अतिक्रमण हटाया। यहां जिस जगह कॉम्पलेक्स की लोहे की सीढ़ियां पहले भी हटाई थी वहां पर दोबारा अतिक्रमण हटाने और पान ठेले का अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की। इसके बाद नाली निर्माण किया। ज्ञात हो इसी जगह दो साल में चार बार अतिक्रमण हटाया है। पिछली बार तो तत्कालीन सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और एसडीएम की मौजूदगी में दो साल पहले यहां चौराहे के समीप से अतिक्रमण हटाया था। यहां भवनों की सीढ़ियां और रेलिंग हटवाई थी। पूरा पुलिस बल मौजूद था। सीएमओ सतीश मटसेनिया ने बताया कि जिस जगह बार-बार अतिक्रमण हो रहा है वहां विशेष निगरानी के लिए राजस्व अमले को लगाया जाएगा। इस ओर ध्यान दिया जाएगा। तत्कालीन सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और एसडीएम की मौजूदगी में दो साल पहले यहां चौराहे के समीप से अतिक्रमण हटाया था। यहां भवनों की सीढ़ियां और रेलिंग हटवाई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *