कोडरमा के चंदवारा में बाइक चोरी:मालिक शादी समारोह में थे, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर; नवनिर्मित घर के बाहर खड़ी की थी बाइक

कोडरमा जिले के चंदवारा में रॉयल एनफील्ड की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। देवानंद रजक की बाइक 3 मई की रात करीब ढाई बजे चोरी हुई। देवानंद एक शादी समारोह में लाइट और साउंड का काम करते हैं। घटना उस समय हुई, जब देवानंद अपनी बाइक को नंद नगर रोड स्थित फोर लेन के पास अपने नवनिर्मित घर के सामने खड़ी कर शादी समारोह में गए थे। जब वे 4 मई की सुबह करीब 3 बजे लौटे, तो बाइक गायब थी। चोर का चेहरा कैमरे में स्पष्ट कैद हुआ है घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। चोर का चेहरा कैमरे में स्पष्ट कैद हुआ है। देवानंद ने चंदवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी धनेश्वर के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *