कोडरमा-गिरिडीह रोड पर सड़क हादसा:आमने-सामने भिड़े तेज रफ्तार दो पिकअप, टमाटर और मुर्गियों से भरा था वाहन, दो गंभीर

कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा–गिरिडीह मेन रोड पर रात डेढ़ बजे इंदरवा गांव के पास आमने-सामने दो पिकअप वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पिकअप वाहन सड़क पर ही पलट गए। जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वैन डोमचांच थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव से टमाटर लादकर हजारीबाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से मुर्गी लादकर आ रही थी। टक्कर के बाद टमाटर लदे वाहन से सैकड़ों टमाटर सड़क पर बिखर गए, वहीं मुर्गी लदे वाहन के पलटते ही मुर्गियां इधर-उधर भागने लगीं। दो गंभीर घायल सदर अस्पताल में भर्ती हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान 41 वर्षीय राजकुमार दास (पिता कैलाश दास) और 19 वर्षीय रोहित यादव (पिता महेंद्र यादव) के रूप में हुई है। दोनों घायल हजारीबाग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर कोडरमा और डोमचांच थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *