कोडरमा घाटी में कार पेड़ से टकराई:रांची के तीन यात्री घायल, हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बचाई जान

रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 20 पर कोडरमा घाटी में रविवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई। हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने कार में फंसे तीन यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। बिहार से रांची आने के दौरान हादसा घायलों में रांची निवासी निरंजन प्रसाद (64), उनकी पत्नी सर्मी सिन्हा (50) और मंजीत कुमार (24) शामिल हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि वे बिहार से रांची जा रहे थे। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अस्पताल के अनुसार सभी घायलों की हालत अब स्थिर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *