कोडरमा पुलिस ने 4 तस्करों को पकड़ा:मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में भेजा जेल, तीन ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

कोडरमा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में तिलैया पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि कोडरमा पुलिस मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि बरही (हजारीबाग) की ओर से कुछ युवक मादक पदार्थों की तस्करी कर झुमरी तिलैया आ रहे हैं। एनएच 20 के पास छापेमारी अभियान चलाया इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार और तिलैया पुलिस के अन्य जवान शामिल थे। टीम ने तिलैया थाना क्षेत्र में एनएच 20 के पास स्थित महिंद्रा शोरूम के पास छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान गांधी स्कूल रोड निवासी नितेश आनंद उर्फ नीतू कुमार सिंह (पिता संतोष सिंह) और राकेश राज (पिता स्वर्गीय राजकुमार प्रसाद) के रूप में बताई। पुलिस ने नितेश की जेब से एक ग्राम ब्राउन शुगर और ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त 28,700 रुपए बरामद किए। राकेश राज के पास से मादक पदार्थों की बिक्री से जमा किए गए 2,540 रुपए बरामद हुए। दोनों गिरफ्तार युवकों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का काम कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे बरही के रोहित उर्फ गोलू और अमित सिंह के साथ मिलकर यह धंधा करते थे। उसने बताया कि वे रोहित तथा अमित से मादक पदार्थ खरीद कर उसे झुमरी तिलैया के आसपास क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचा करता था। वहीं, उन्होंने बताया कि आज भी रोहित तथा अमित उसे ब्राउन शुगर पहुंचाने आने वाले हैं। इसके बाद छापेमारी दल और भी चौंकन्ना हो गई और उक्त दोनों युवकों के वहां आने का इंतजार करने लगी। कार से आए दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा इसी बीच एक बोलेरो गाड़ी से दो युवक वहां पहुंचे। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर जब पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई उन्हें मालूम हुआ कि उनके द्वारा बताए गए गाड़ी की संख्या और वहां आई बोलेरो वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है। इसके बाद तिलैया पुलिस ने बोलोरो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और उसमे बैठे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त दोनों युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम रोहित तथा अमित बताया। वहीं, पुलिस को उनके पास से लगभग 2 ग्राम ब्राउन शुगर और लगभग 32 हजार रुपउ नगद, जो कि उनके द्वारा मादक पदार्थ बेचने पर प्राप्त हुए थे, वह भी बरामद किए गए। वहीं गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी करते आ रहे हैं और उससे मोटी रकम कमाते हैं। इधर गिरफ्तार चारों युवकों को पुलिस थाने ले आई। गिरफ्तार युवकों के पास से बरामद मादक पदार्थों के आलोक में उनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *