कोडरमा में अज्ञात ट्रेन से कटा युवक:सोमवार शाम को घर में बिना बताए निकला, पटरियों में मिली बॉडी, परिजनों ने कहा – हत्या हुई

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह रेल लाइन के चैनपुर के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी 30 वर्षीय मदन दास के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि मदन सोमवार की शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे। जब वे देर रात तक घर से नहीं लौटे तो इन लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन इनका कहीं कुछ पता नहीं चला। पटरियों में मिली बॉडी आज सुबह करीब 9 बजे परिजनों को पता चला कि मदन रेलवे लाइन के किनारे पड़े हुए हैं। इधर परिजनों ने बताया कि इनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से नहीं हुई है। बल्कि इनकी हत्या कर इसे रेल दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। मृतक के पिता रामचंद्र दास और उसके मौसेरे भाई सोनू ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही राजू दास नाम का एक व्यक्ति मदन से उनके घर पर आया था। जिसके बाद शाम को करीब 4 बजे मदन घर में किसी को बिना कुछ बताए निकल गया था। पटरियों पर मिला फोन और हेडफोन वहीं आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि मदन हादसे का शिकार हो गया होगा। रेल पटरी पर गिरे मोबाइल फोन और इयरफोन को देखकर ऐसा लगता है कि व्यक्ति अपने कान में हेडफोन लगाए हुए रेल पटरी पार करने की कोशिश कर रहा होगा। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। हादसे के बाद उसका दाहिना पैर कट गया और उसकी मृत्यु हो गई होगी। इधर घटना की सूचना डोमचांच पुलिस को दे दी गई है।
————————————— इसे भी पढ़ें… बोकारो में BSL के जनरल मैनेजर के पिता की हत्या:सिर पर गहरे चोट के निशान, घटना के वक्त घर में नहीं था कोई बीएसएल के जीएम विनय सिंह के पिता कलिका राय (85) की हत्या कर दी गई। उनका शव को-ऑपरेटिव कॉलोनी के आवास ​संख्या 192ए में मिला। शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। डीएसपी सिटी आलोक रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा-प्र​थम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *