कोडरमा में अज्ञात वाहन ने ली एक की जान:नवलशाही-गिरिडीह मार्ग पर बटियो नदी के पास मिला शव, हादसे में हुई मौत

कोडरमा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर खरखार-बटियो नदी के पास हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धरगांव निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है। घटना बुधवार की देर रात की है। मुकेश यादव मानसिक स्थिति खराब होने के कारण अक्सर सड़कों पर घूमते रहते थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें आखिरी बार बुधवार की शाम को नवलशाही की तरफ जाते देखा था। सोशल मीडिया पर दुर्घटना की तस्वीरें वायरल हुईं। इसके बाद बटियो नदी के पास सड़क पर उनका शव मिला। नवलशाही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। परिजनों ने नवलशाही थाने में आवेदन देकर शव को घर ले गए। बाद में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *