कोडरमा में अवैध खनन पर कार्रवाई:तीन ट्रक जब्त, स्कॉर्पियो समेत 8 लोग गिरफ्तार; जंगल से ढिबरा निकाल रहे थे

कोडरमा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुदीप सिंह के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र में झरकी बिशुनपुर के रास्ते गझण्डी से ढिबरा का अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष दल ने रोहनियाटांड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गझण्डी की तरफ से आ रहे तीन ट्रक और एक स्कॉर्पियो को रोका गया। जांच में ट्रकों में अवैध ढिबरा मिला। ढिबरा को अलग-अलग जगहों पर ट्रकों से पहुंचाया जा रहा था पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी संतोष यादव ने बताया कि झरकी बिशुनपुर के पास भानेखाप के जंगलों में अवैध खनन किया जा रहा था। वहां से ढिबरा को अलग-अलग जगहों पर ट्रकों से पहुंचाया जा रहा था। तिलैया थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी पुलिस ने ढाब थाना क्षेत्र में हरे पत्थर के अवैध खनन के मामले में दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। इनकी हुई है गिरफ्तारी पुलिस ने बाजो सिंह, रेवल सिंह, संतोष यादव, संजय सिंह, मुकेश कुमार, सिकन्दर तुरी, परमेन्द्र तुरी और मनीष दास को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो शक्तिमान ट्रक, एक डंफर व सभी में अवैध रूप से लदा हुआ लगभग 20 टन ढिबरा तथा एक स्कोर्पियो जब्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *