कोडरमा में किशोर ने किया आत्महत्या का प्रयास:दादी और बुआ के व्यवहार से था परेशान, सुसाइड नोट की फोटो व्हाट्सएप पर भेजा

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के महथाडीह गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। किशोर की मां ने डोमचांच थाना में आवेदन दिया है। किशोर की मां ने बताया कि उनकी सास और ननद लगातार परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं। गुरुवार की रात करीब 1 बजे नाबालिग ने घर में रखा फिनाइल पी लिया। उसके कराहने की आवाज सुनकर उसकी बहन की नींद खुली। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग तुरंत उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। नाबालिग ने अपने छोटे भाई को सुसाइड नोट की फोटो व्हाट्सएप पर भेजा। नोट में नाबालिग ने लिखा कि वह दादी और बुआ के रवैये से परेशान होकर यह कदम उठा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *