कोडरमा जिले में एक किसान रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी पेट्रोल पंप के पास कोडरमा-बरकाकाना रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ। घायल किसान की पहचान चंदवारा निवासी 40 वर्षीय मेघलाल रजक के रूप में हुई है। वह भुवनेश्वर रजक के पुत्र हैं। मेघलाल खेती-बाड़ी से अपना जीवनयापन करते हैं। ट्रैक पार कर जा रहे थे खेत रोज की तरह वह अपने खेत जा रहे थे। इसके लिए उन्हें रेलवे ट्रैक पार करना था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


